फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 20 -- फर्रुखाबाद। होली के त्योहार को देखते हुये दूध की आपूर्ति गैर जिलों में बंद किए जाने की मांग की गयी है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने कहा कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों से भारी मात्रा में दूध विभिन्न कंपनियों की ओर से खरीदकर बाहर भेजा जाता है। इससे जनपद के लोगों को दूध मिलने में समस्या हो जाती है। शुद्ध दूध नहीं मिल पाता है। खोवा को लेकर भी समस्या हो जाती है। यही वजह है कि मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...