लखनऊ, मार्च 3 -- गोण्डा। होली पर्व के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी विनीत जायसवाल ने एएसपी पूर्वी मनोज रावत व क्षेत्राधिकारी नगर आनंद राय समेत पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख चौराहों, बाजारों, संवेदनशील स्थलों एवं होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पर्व के दौरान पूर्ण सतर्कता और सजगता बनाए रखें। किसी भी प्रकार की हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, नशे की हालत में वाहन चलाने, तेज रफ्तार बाइक स्टंट, छेड़छाड़ अथवा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर तत्काल प्रभावी एवं विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। पीआरवी, मोबाइल पुलिस टीम और पैदल गश्त निरंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.