औरंगाबाद, मार्च 5 -- औरंगाबाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में होली के दौरान मारपीट की घटनाएं घटित हुई। इन मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। विभिन्न थानों में यह प्राथमिकी दर्ज हुई है। नगर थाना क्षेत्र के शाहपुर अखाड़ा के समीप बुधवार की रात एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल युवक की पहचान मनोज पाठक के पुत्र सुजल कुमार के रूप में की गई है। घायल के परिजनों ने बताया की सुजल अपने मालिक की गाड़ी से घर लौट रहा था। शाहपुर अखाड़ा के समीप चार लोगों ने उसकी गाड़ी रोक दी और उस पर हमला किया। रामलखन सिंह यादव कॉलेज के समीप रहने वाले घायल युवक के चाचा सहित चार लोगों पर इसका आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। इधर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव में रास्ता निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घा...