बागपत, फरवरी 28 -- बागपत। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने कहा कि होली के पश्चात भाजपा जिला कार्यालय पर नीरज शर्मा को जिलाध्यक्ष बनने के प्रथम आगमन पर उनका भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया जाएगा। पूर्व नगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा पुराने कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देकर कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाने का काम किया है, निश्चित रूप से ही उनके जिलाध्यक्ष बनने से नई ऊर्जा का संचार होगा। इस दौरान ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुन्दर धामा, अमित उपाध्यक्ष, रविन्द्र आर्य, सुनील दीक्षित, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, नगर उपाध्यक्ष राजगोपाल कश्यप, दीपक शर्मा, सौरभ सैनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.