आगरा, मार्च 9 -- होली के त्यौहार के बाद मौसम परिवर्तन की वजह से वायरल रोगों से पीड़ित रोगियों की संख्या में एक साथ वृद्धि हुई है। जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे रोगियों की संख्या 2128 पहुंच गई। इनमें वायरल बुखार व सांस रोग से पीड़ित रोगी अधिक थे। चिकित्सकों ने रोगियों का उपचार कर दवाएं दी हैं। सोमवार की सुबह जिला अस्पताल के रोगी पर्चा बनवाने व उपचार कराने के लिए ओपीडी के बाहर रोगियों की कतारें दिखीं। उपचार के लिए जिला अस्पताल आए 2128 रोगियों में वायरल बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या 353 तक पहुंच गई। चिकित्सकों ने बुखार से पीड़ित रोगियों के रक्त की भी जांच कराई है। बुखार से पीड़ित रोगियों में 12 वर्ष से कम उम्र के 155 रोगी भी शामिल हैं। होली के बाद वायुमंडल में धुंध की परत की वजह से सांस रोगी भी बढ़े हैं। जिला अस्पताल में सांस रोग ...