हल्द्वानी, मार्च 5 -- हल्द्वानी। होली पर्व समाप्त होने के बाद गुरुवार से यात्रियों के वापस लौटने का सिलसिला तेज हो गया है। दिल्ली और अन्य बड़े शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से रोडवेज बसों और ट्रेनों में अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। हल्द्वानी रोडवेज डिपो के एआरएम संजय पांडे ने बताया कि होली के बाद दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को निर्धारित 28 बसों के स्थान पर 26 बसें दिल्ली के लिए रवाना की गईं, जिनमें अधिकांश सीटें भरी रहीं। वहीं देहरादून रूट पर सामान्य दिनों की तरह सात बसें संचालित की गईं। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों की तुलना में गुरुवार को यात्रियों की संख्या अधिक रही। काठगोदाम डिपो के एआरएम गणेश चंद्र पंत ने बताया कि होली के बाद यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों से कुछ अधिक रही, लेकिन...