जमशेदपुर, फरवरी 27 -- होली के बाद टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास योजना के कारण खासमहल और गोलपहाड़ी की ओर डेढ़-दो सौ से ज्यादा कच्चे-पक्के मकान तोड़े जाएंगे। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग कीताडीह रोड से खासमहल तक प्रस्तावित सड़क के लिए डेढ़ सौ से ज्यादा गरीबों का मकान तोड़ने की तैयारी में है। इसके अलावा रेस्ट हाउस बनाने और सोलर प्लांट लगाने के लिए भी लाइन किनारे की बस्तियों में कच्चे व पक्के मकान तोड़ने की योजना है। रेलवे की जमीन पर रहने वालों को नोटिस देकर जगह खाली करने का नोटिस दिया गया है। रेलवे की ओर से जिला प्रशासन को पत्र देकर दंडाधिकारी नियुक्त करने का आग्रह किया गया है। दूसरी ओर, बागबेड़ा एवं परसूडीह थाने में पत्र देकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की जानकारी दी गई है। इधर, रेलवे के नोटिस से वर्षों से रहने वाले परिवार दहशत में हैं। लोगों ने नोटि...