शाहजहांपुर, मार्च 8 -- होली पर खान पान पर ध्यान नहीं देने और मौसम में अचानक आए बदलाव से लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। पेट दर्द और सर्दी खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है जिससे मेडिकल कालेज से लेकर जिले के ग्रामीण इलाकों के सरकारी अस्पतालों में भीड़ लग रही है। होली के त्यौहार पर तली चीजें अधिक खाने से लोगों के पेट खराब हो रहे हैं। वहीं मौसम में अचानक आए बदलाव से लोग सर्दी खांसी का शिकार हो रहे हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के करीब 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर लगाए गए आरोग्य मेले में भीड़ रही, जिसमें तिलहर के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 31 मरीज पहुंचे। उनमें से अधिकांश मरीज पेट दर्द और सर्दी-खांसी के आए थे। डॉक्टर अनुराग गुप्ता ने मरीज को देखा और इनमें से 9 मरीज का चेकअप भी किया। लैब टेक्नीशियन हरिओम सिंह ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.