नई दिल्ली, मार्च 5 -- Holi Post Detox Meal Diet : होली के रंग खेलने और पकवानों के जायके चखने के बाद, कई बार पेट की हालात खराब हो जाती है। ऐसे में पेट को थोड़े आराम और जुबान को ताजगी की तलाश होती है, अगर आपका हाल भी कुछ ऐसा ही है तो ट्राई करें 'हरियाली मटर-पालक खिचड़ी'। त्योहारों के बाद पेट को आराम पहुंचाने के लिए यह एक बेहतरीन डिटॉक्स मील है। साधारण खिचड़ी को जब पालक और ताजी मटर के साथ बनाया जाता है, तो इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं। मखमली हरी बनावट और मीठी मटर के दानों से भरी यह खिचड़ी उन दिनों के लिए एकदम परफेक्ट है, जब आप कुछ हल्का लेकिन बेहद लजीज खाना चाहते हैं। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है हेल्दी और टेस्टी हरियाली मटर-पालक खिचड़ी रेसिपी। यह भी पढ़ें- होली का पक्का रंग छूटेगा 5 मिनट में! फोर्टिस के डॉक्ट...