फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 27 -- फर्रुखाबाद। युवा व्यापारी नेताओं पर फर्जी मुकदमे के विरोध में होली के बाद जनपद में बाजार बंदी का एलान किया जायेगा। जिला, नगर और महिला उद्योग व्यापार मंडल की ओर से युवा व्यापारियों के खिलाफ मुकदमे को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष इकलाख खां ने कहा कि पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को बजरिया चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह का तबादला किया है। इससे व्यापार मंडल संतुष्ट नहीं है। जब तक मुकदमा वापस नही होगा और चौकी इंचार्ज के भ्रष्टाचार की जांच नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यह भी ऐलान किया गया कि फिर से मशाल जुलूस सड़कों पर निकलेगा। उन्होंने बताया कि मऊदरवाजा में ही व्यापारियों को जबरिया पकड़कर जेल भेजने की धमकी देकर जो कृत्य किया गया है उसे सहन नहीं किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.