उन्नाव, मार्च 7 -- उन्नाव, संवाददाता। होली के त्योहार के चलते ओपीडी 12 बजे तक संचालित की जा रही थी। शुक्रवार को तीन दिन बाद ओपीडी निर्धारित समय के लिए संचालित हुई। इसदौरान सुबह से अस्पताल परिसर में मरीजों की भीड़ लगी रही। कई बार जल्दी उपचार कराने को लेकर मरीजों के बीच गहमागहमी भी हुई। जिसपर कर्मियों ने मरीजों को समझाबुझाकर शांत किया तब जाकर व्यवस्था सुचारु हो सकी। मौसम का परिवतर्न लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित कर रहा है। इन दिनों हर घर में लोग खांसी, जुकाम, बुखार जैसी समस्याओं से पीड़ित हैं। वहीं होली त्योहार के कारण बीते तीन दिनों से सरकारी अस्पताल में ओपीडी दोपहर 12 बजे तक संचालित होती रही, इसदौरान गंभीर मरीजों को इमरजेंसी में उपचार दिया जाता रहा। शुक्रवार को पूरे समय के लिए संचालित ओपीडी खुलने से पहले ही अस्पताल में मरीजों का तांता लगा रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.