कोडरमा, मार्च 6 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। होली पर्व समाप्त होने के बाद दूसरे शहरों में काम करने वाले कामगार अब धीरे-धीरे अपने कार्यस्थलों की ओर लौटने लगे हैं। इसका असर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में साफ देखने को मिल रहा है। बिहार, यूपी, दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों के साधारण डिब्बों में भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं रिजर्वेशन कोच में भी सीटों की भारी किल्लत है। आने वाले कई दिनों तक अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल हैं और यात्रियों को कंफर्म रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में कई यात्री तत्काल टिकट के भरोसे अपनी यात्रा की योजना बना रहे हैं। बताया जाता है कि इस बार रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए कई होली स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गई थीं। इसके बावजूद यात्रियों की भीड़ इतनी अधिक है कि लोगों को टिकट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। ...