बुलंदशहर, मार्च 5 -- होली त्यौहार मनाने के लिए लोगों ने अपने घरों की ओर रुख किया था। दिल्ली और गाजियाबाद की नौकरी करने वाले लोगों ने गुरुवार को वापस जाना शुरू किया। लोगों ने बसों और ट्रेनों की मदद ली। जिसके चलते बसों और ट्रेनों में भीड़ देखने को मिली। वहीं खुर्जा की पॉटरी इकाईयों में नौकरी करने वाले मजदूर और कारीगर भी वापस आना शुरू हो गए। लोगों का आवागमन बढ़ने से रोड़वेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...