गोरखपुर, मार्च 3 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में छह मार्च तक नए एवं छूटे हुए लोगों को मतदाता बनने का अवसर है, लेकिन होली के अवकाश के बाद नाम जोड़ने, काटने एवं संशोधन के लिए फार्म भरने के लिए दो दिन ही वक्त बचा है। ऐसी स्थिति में लोगों को त्योहार मनाने के साथ मताधिकार के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता भी है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फार्म-6, अपात्र का नाम काटने के लिए फार्म-7 एवं संशोधन के लिए फार्म-8 भरने की अंतिम तिथि छह मार्च तक है, जबकि बिना मैपिंग एवं तार्किंग विसंगतियों के मामले में नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं के दस्तावेज 27 मार्च तक जमा किए जाएंगे। एईआरओ के सामने नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं के दस्तावेज जमा कराने की चुनौती है, इसलिए सभी बीएलओ को भी सक्रिय रहने को कहा गय...