नोएडा, जनवरी 24 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो को होली के बाद और नई साधारण बसें मिल सकती हैं। दोनों डिपो को बीते साल 45 नई बसें मिली थी। इसके बाद 35 और बसें मिलनी थी। डिपो में बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों की सुविधा में और इजाफा होगा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो से 80 पुरानी बसें हटाई गई थी। इसके बाद मई-जून 2025 में दोनों डिपो में 260 बसें थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मुख्यालय से दोनों डिपो को 45 नई बसें मिली थी। ऐसे में डिपो में बसों की संख्या बढ़कर 305 हो गई थी। पुरानी बसें हटने की संख्या के आधार पर दोनों डिपो को 35 और बसें मिलनी हैं। अधिकारियों का कहना है कि मार्च में होली के बाद डिपो को नई बसें मिली सकती हैं। बसों को उन्हीं रूट पर उतारा जाएगा, जहां से पुरानी बसें हटाई गई थी। इसके अलावा कुछ रूटों पर ...