नई दिल्ली, मार्च 3 -- होली का त्योहार बीतने के बाद चुनाव आयोग मार्च के मध्य तक राज्यों में चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। पश्चिम बंगाल में फिलहाल SIR की प्रक्रिया चल रही है और उस पर विवाद भी जारी है। ऐसे में आयोग की ओर से पहले तमिलनाडु, असम और पुदुचेरी में चुनाव कराए जा सकते हैं। इनका ऐलान भी मार्च के मध्य तक किया जा सकता है। वहीं इसके बाद केरल और पश्चिम बंगाल में एक साथ चुनाव हो सकते हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल में 5 से 7 चरणों में मतदान कराए जाएंगे। इस राज्य में अकसर चुनावी हिंसा की आशंका रहती है। ऐसे में चरण इस बार भी अधिक रहेंगे। 2021 में यहां 8 राउंड में वोटिंग कराई गई थी। तब कोरोना भी था और सुरक्षा बलों का मूवमेंट भी कठिन रहता है। ऐसी स्थिति में इलेक्शन 8 राउंड में हुए थे, लेकिन इस बार पूरी संभावना कि राउंड क...