बिहारशरीफ, मार्च 10 -- प्रवासी मजदूरों व कामगारों के कारण ट्रेनों में बढ़ी भीड़ अधिक टिकट कटने से स्टेशन की आमदनी हुई 4 गुणा फोटो : रेलवे-राजगीर रेलवे स्टेशन पर टिकट कटाने के लिए लोगों की कतार। राजगीर, निज संवाददाता। होली खत्म होते ही काम पर लौटने के लिए मारामारी चल रही है। राजगीर स्टेशन पर टिकट कटाने के लिए लंबी कतार लग रही है। प्रवासी कामगार व मजदूरों के कारण ट्रेनों में भारी भीड़ हो गयी है। स्टेशन की आमदनी चार गुणा बढ़कर प्रतिदिन पांच लाख रुपये हो गयी है। होली के अवसर पर अपने घर आये मजदूर अब दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद ,सुरत अन्य शहरों में काम पर वापस लौट रहे हैं। ट्रेनों में चढ़ने और टिकट लेने में आपाधापी और धक्का-मुक्की का माहौल बन रहा है। टिकट लेने के लिए यात्रियों को टिकट काउंटर पर घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। टिकट नहीं मिलने के ...