जहानाबाद, मार्च 6 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता प्रखंड में होली के बाद कई जगहों पर कचरे का ढेर जमा है। तीन दिनों के त्यौहार के दौरान बड़े पैमाने पर कचरे जमा हो गए हैं। त्योहार के दौरान लोगों ने जरूरी सामानों का उपयोग किया जिसके बाद बड़े पैमाने पर कचरा फेंके गए। लेकिन सफाई कर्मी भी होली की छुट्टी पर थे। जिस कचरे के उठाओ नहीं हो पा रहा था। मखदुमपुर शहर क्षेत्र में कई जगहों पर कचरे का ढेर जमा है, तो ग्रामीण क्षेत्र में भी कचरा जमा है। तीन दिनों के त्यौहार के दौरान जैसे चारों तरफ गंदगी फैल गया है। कई सरकारी कार्यालय के पास भी गंदगी फैला हुआ है। होली मिलन एवं कार्यक्रम के दौरान उपयोग मे आने के बाद कचरा फेंके गए थे । छुट्टी समाप्त होने के बाद सफाई कर्मी लोग लौटे हैं धीरे-धीरे सफाई हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.