बदायूं, मार्च 7 -- बदायूं, संवाददाता। होली की मस्ती में लोगों पर भारी पड़ गई है जमकर रंग गुलाल उड़ा और एक-दूसरे के रंग रगड़ा तो किसी की आंख में दिक्कत आ ग ई तो किसी की त्वचा में दिक्कत आ गई है। होली की मस्ती ने केमिकल युक्त रंगों का काफी प्रयोग किया। रंग आंखों में पहुंचा तो आंख लाल होने के साथ जलन शुरू हो गई। वहीं तमाम लोगों का चर्मरोग के शिकार होने से शरीर की सूरत तक बिगड़ गई है। इसके अलावा उल्टी-दस्त आदि के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ रही है। शुक्रवार को जिला पुरुष अस्पताल की ओपीडी के पंजीकरण काउंटर पर सुबह नौ बजे से ही लाइन लग गई। मरीज व उनके परिजन डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन में लगे रहे। ओपीडी में मरीजों की भरमार रही। सबसे ज्यादा नेत्र विभाग और त्वचा रोग के साथ फिजिशियन कक्ष के बाहर मरीजो...