अलीगढ़, मार्च 2 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। होली के बाजार में महज रंगों और पिचकारी की दुकानों पर ही भीड़ नहीं जुट रही बल्कि मिठाई की दुकानें भी ग्राहकों से फुल चल रही हैं। होली विशेष मिठाई गुजिया जमकर खरीदी जा रही है। खोए की साधारण गुजिया के साथ ड्राईफ्रूट की गुजिया ने लोगों की बीच मजबूत पकड़ बनाई है। गुजिया का बाजार खूब गर्म चल रहा है। शहरभर में कई मिठाई की दुकानें हैं। इनमें कई ऐसे ब्रांड हैं, जिनपर लोग आंख बंद कर भरोसा करते हैं। खोए की मिलावट को एकतरफ कर लोग इन बड़ी दुकानों से जमकर खरीदारी करते हैं। मिष्ठान विक्रेता मुदित ने बताया कि होली पर हर बार की तरह इस बार भी गुजिया की खूब बिक्री हो रही है। बाजार में इस समय खोए के अलावा अन्य गुजिया भी खरीदी जा रही हैं। साधारण खोए की गुजिया 680 रुपये प्रति किलो है। इसके बाद काजू, पिस्ता, स्ट्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.