मुरादाबाद, मार्च 1 -- रंगों के त्योहार होली को खुशनुमा बनाने के लिए नगर का बाजार सज गया है तरह-तरह की पिचकरियां रंग गुलाल, मुखोटे, कैप आदि खरीदारों को लुभा रहे हैं। नगर में पुराने ओबीसी रोड, सर्राफा बाजार, नेहरू चौक, होली चौक, पैंठ बाजार, शाहबाद रोड आदि पर होली की दुकानें सजी हैं। इसके अलावा स्टेशन रोड शुगर मिल क्षेत्र, रुस्तम नगर सहसपुर में भी होली संबंधी सामग्री की बिक्री की जा रही है।बाजार में खरीदारों की खचाखच भीड़ है। होली पर प्रमुख पकवान गुजिया घर-घर में बनाया जाता है तो इन गुजियों के साथ ही होलिका स्थल पर विशेष पूजन करते हैं होली की परिक्रमा करते हैं गुजियों के लिए किराने की दुकानों पर मेवे, रिफाइंड, नारियल गोले का बरुदा एवं रंग-बिरंगे कचरी पापड़ खरीदने को भीड़ लगी हुई है जो लोग घरों में गुजिया नहीं बना पाएं उनके लिए मिष्ठान की दुक...