धनबाद, मार्च 6 -- धनबाद में होली मिलन समारोह के बहाने डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर लॉबिंग हुई। 18 मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से लॉबिंग कर रहे हैं। अबतक जो तस्वीर सामने आई है, उसमें चार दावेदार प्रमुख रूप से अपने लिए लॉबिंग कर रहे हैं। इसमें वार्ड नंबर 22 की पार्षद सुमन सिंह, वार्ड नंबर सात के पार्षद अरूण चौहान, वार्ड नंबर 33 की पार्षद मेनका सिंह का नाम सबसे प्रमुख रूप से चल रहा है। कुछ और नाम सामने आ सकते हैं। डिप्टी मेयर का चुनाव को लेकर भले ही कई पार्षद लॉबिंग कर रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि मेयर संजीव सिंह का समर्थन जिसे मिलेगा, वही नगर निगम का डिप्टी मेयर हो सकता है। वार्ड नंबर 22 की पार्षद सुमन सिंह की दावेदारी को लेकर मेयर संजीव सिंह के छोटे भाई सिद्धार्थ गौतम गौतम रणनीतिकार की भूमिका में है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.