बेगुसराय, मार्च 2 -- गढ़पुरा। स्वतंत्रता सेनानी रामनरायण बाबू के दरवाजे पर उनके पुत्र नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकगायकों की टीम ने होली के पारंम्परिक गीतों को प्रस्तुत किया। लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। होली गायक कलाकारों ने अपने नृत्य-संगीत वाले अंदाजों में होली का गीत गाकर सबको मुग्ध कर दिया। मौके पर सुशील सिंघानिया, मुकेश विक्रम, राम पदार्थ सिंह, दिलीप शर्मा, डोमन महतो, शंभू सिंह, दिपांशु सिंह, मनोज कुमार सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...