दुमका, मार्च 7 -- रानेश्वर । पंचम दोल ( होली के पांचवे दिन होली पर्व को दोल उत्सव भी कहा जाता है ) होली के उपलक्ष में रानेश्वर के सादीपुर गांव स्थित लाल बाबा आश्रम एवं नोरंगी गांव स्थित श्री राधा माधव मंदिर परिसर में शनिवार से धर्मीय अनुष्ठान का शुभारंभ हो गया। सादीपुर लाल बाबा आश्रम परिसर में शाम को श्री हरिनाम संकीर्तन का शुभ गंधाधीवास हुई। और रविवार सूर्योदय से अखंड श्री तारक ब्रह्म नाम शुभारंभ हो जाएगा। मंगलवार को कोलकाता से आए प्रख्यात कीर्तन गायक कृष्ण पाल एवं सम्प्रदाय के द्वारा पाला कीर्तन प्रस्तुत की जाएगी। बुधवार को पूर्णिमा दास एवं सम्प्रदाय के द्वारा लीला कीर्तन प्रस्तुत की जाएगी। जबकि गुरुवार को हरनाथ मंडल एवं सम्प्रदाय के द्वारा कीर्तन प्रस्तुत की जाएगी। वहीं शुक्रवार को लीला कीर्तन,धूलोट कीर्तन एवं भंडारे के साथ अनुष्ठान सं...