पलामू, फरवरी 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के 3.51 लाख महिलाओं को होली के पहले झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना की राशि मिलेगी। महिलाओं की खाते में राशि भेजने की तैयारी जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से की जा रही है। होली में मईयां सम्मान के लाभुकों को दो माह की राशि भेजी जाएगी। जनवरी और फरवरी की कुल पांच हजार रुपए महिलाओं को मिलेगा। पलामू जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक पीयूष ने बताया कि दो या तीन मार्च को सभी मईयां सम्मान के लाभुकों के खाते में राशि हस्तांरित कर दी जाएगी। जिले में सर्वजन पेंशन के 2,31,449 लाभुकों का पेंशन जनवरी तक दिया गया है। राज्य प्रायोजित पेंशन भुगतान के लिए आवंटन आने वाला है। केंद्र प्रायोजित पेंशन योजना के लाभुकों को अक्तूबर 2025 तक के पेंशन का भुगतान किया गया है। आवंटन नहीं रहने के कारण के...