देवरिया, फरवरी 28 -- देवरिय, निज संवाददाता। होली के मद्देनजर आबकारी विभाग की टीम व पुलिस ने संयुक्त रूप से तरकुलवा थाना क्षेत्र के कोन्हवलिया में कच्ची के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया, जबकि सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई से कच्ची के कारोबारियों में खलबली मची रही। सुबह आबकारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, तरकुलवा थाने के प्रभारी भूपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ कोन्हवलिया पहुंचे। पहले गांव में चेकिंग अभियान चलाया और फिर नदी के किनारे भी टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान कच्ची की धधकती भट्ठियां मिली। जिसके बाद टीम ने उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान लहन भी टीम ने नष्ट किया। टीम ने कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसमें चार महिलाएं व तीन पुरुष शामिल रहे। इनके पास से 45 लीटर कच्ची भी टीम ने बरामद किय...