बदायूं, मार्च 6 -- बदायूं, संवाददाता। जिले में होली के पर्व पर लोग करीब 1.25 करोड़ का रंग गुलाल उड़ा गये। गत वर्ष की अपेक्षा इस बार रंग का कारोबारी बढ़िया रहा है। रंग कारोबारी का कहना है कि इस बार सबसे सबसे ज्यादा मांग सुगंध वाले गुलाल एवं स्प्रे की रही। वॉटर टैंक वाली पिचकारी भी खूब बिकीं। होली के पर्व को लेकर सप्ताह भर से शहर के अलावा देहात का बाजार रंग, गुलाल की दुकानों से सजा था। इन दुकानों से होली के दिन तक लोगों ने जमकर रंगों की खरीदारी की। जिले भर में रंग के कारोबार की बात की जाये तो करीब 1.25 करोड़ का रंग, गुलाल, पिचकारी एवं होली से संबंधित ड्रेस, मुखौटे आदि की बिक्री हो गई। बढ़िया कारोबार होने की वजह से रंग कारोबारी काफी खुश हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...