नैनीताल, फरवरी 27 -- नैनीताल। होली के दौरान हुड़दंग, नशाखोरी और अराजकता फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने शहर में गश्त बढ़ा दी है। नैनीताल में होली को लेकर स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों में भी खासा उत्साह रहता है। ऐसे में कुछ अराजक तत्व और नशेड़ी सक्रिय हो जाते हैं, जिसे देखते हुए पुलिस ने चौराहों, गलियों और दूरस्थ क्षेत्रों में लगातार निगरानी शुरू कर दी है। पुलिस संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरत रही है। इस बारे में एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि होली के दौरान पुलिस शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगी। कहा कि अराजकता फैलाने वालों, नशे की हालत में उत्पात मचाने वालों और लड़ाई-झगड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...