गुमला, फरवरी 26 -- चैनपुर, प्रतिनिधि । होली के दौरान विधि- व्यवस्था बनाये रखने को लेकर गुरूवार को चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ यादव बैठा ने की। उन्होंने कहा कि चैनपुर क्षेत्र आपसी सौहार्द और भाईचारे के लिए जाना जाता है, जहां सभी समुदाय मिल-जुलकर पर्व मनाते हैं। उन्होंने अफवाहों से दूर रहने और होली को प्रेम व सामाजिक एकता के साथ मनाने की अपील की। अंचलाधिकारी दिनेश गुप्ता ने बताया कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र राम ने असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत देने का आग्रह किया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि होली के दौरान गश्ती बढ़ाई जाएगी और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने होली की शुभकामनाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.