छपरा, मार्च 5 -- मुफस्सिल, नगर, बनियापुर, नगरा व जलालपुर थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया छपरा, हमारे संवाददाता । होली के दौरान पिछले 48 घंटे में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गयी। ये दुर्घटनाएं जिले के मुफस्सिल, नगर, बनियापुर, नगरा व जलालपुर थाना क्षेत्रों में हुई। छपरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बिचला तेलपा मोहल्ले में हुई सड़क दुर्घटना में इसी मोहल्ले के निवासी विकास चौधरी की मौत हो गई। बताया जाता है कि होली के दिन किसी काम से बाहर निकले थे कि सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.