सहरसा, मार्च 3 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिला प्रशासन ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है।डीएम दीपेश कुमार और एसपी हिमांशु ने होली पर्व को लेकर संयुक्त आदेश जारी किया है।विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से चिन्हित जगहों पर पुलिस पदाधिकारी/बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और शांति भंग करने या कानून हाथ में लेने वालों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।सादे लिबास में पुलिसकर्मी शरारती तत्वों पर नजर रखेंगे।होली पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क है और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।होली के दौरान विधि व्यवस्था के समुचित संधारण निमित चिन्हित स्थलों पर सदर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.