कौशाम्बी, मार्च 5 -- होली पर्व पर बुधवार और गुरुवार को क्षेत्र में डीजे, साउंड सर्विस और ढोल-ताशा संचालकों की जमकर कमाई हुई। हर गांव, गली और चौराहों पर होली के जश्न में लोग डीजे की धुन पर झूमते नजर आए। सुबह से लेकर देर शाम तक रंग-गुलाल के साथ युवाओं और बच्चों की टोली डीजे की धुन पर नाचती-गाती रही। मौके की नजाकत को समझाते हुए सभी मनमाफिक कमाई किया। बताया जाता है कि लग्न के दिनों में जिस तरह डीजे और साउंड सर्विस की भारी मांग रहती है, उसी तरह होली के दौरान भी डीजे संचालकों को फुर्सत नहीं मिली। क्षेत्र के लगभग हर गांव में होली मिलन और जुलूस के दौरान डीजे की बुकिंग पहले से कर ली गई थी। इससे डीजे संचालकों को दो दिनों में अच्छी कमाई हुई। होली के पारंपरिक जुलूसों में ढोल-ताशा की भी विशेष भूमिका देखने को मिली। कई गांवों में होली मिलन जुलूस के दौरा...