बस्ती, मार्च 29 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। दुबौलिया थानाक्षेत्र के सेमरा मुस्तकाम गांव में शनिवार आधी रात मारपीट हो गई। मारपीट में दो जातियों के लोग गोलबंदी कर शामिल हुए। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए। गंभीर रूप से घायल एक बुजुर्ग की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया है। मारपीट का कारण होली के दिन हुए विवाद की रंजिश बताई जा रही है। मौके पर दुबौलिया थाने की पुलिस तैनात है। दुबौलिया थाना के सेमरा मुस्तहकम गांव में होली के दिन दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। उस दिन भी दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चली थी। इसी विवाद को लेकर शनिवार रात दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने हो गए। मारपीट के दौरान 65 वर्षीय राम दुलारे और रामू को गंभीर चोट लगी। आनन फानन में परिजन दोनों को लेकर पीएचसी दुबौलिया पहुंचे। जहा...