अमरोहा, मार्च 7 -- थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव में होली के दिन विवाहिता से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाहिता चार मार्च की रात करीब 10 बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित हैंडपंप से पानी लेने गई थी। इस दौरान नशे में धुत आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग जमा हुए तो आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी कई महिलाओं से छेड़छाड़ कर चुका है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...