हमीरपुर, मार्च 5 -- हमीरपुर। ललपुरा थानाक्षेत्र के कलौलीजार गांव में बुधवार की शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव निवासी 18 वर्षीय संदीप पुत्र गयाप्रसाद ने अपने ही खेत में लगे जामुन के पेड़ में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया संदीप दिन में अपने दोस्तों के साथ होली खेलते समय डीजे में डांस करता रहा और अचानक घर चला गया। घर से रस्सी लेकर खेत चला गया था। वहीं पास के खेत में बड़ा भाई ब्रजेश दोस्तों के साथ होली खेल रहा था, तभी उसकी नजर पेड़ में लटके युवक पर पड़ी। मौके पर जाकर देखा तो उसका भाई फंदे में लटका था। इससे उसके होश उड़ गए। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। अपने भाइयों के साथ मजदूरी करने बाहर चला जाता था। होली के त्योहार में भाइयों के...