धनबाद, मार्च 3 -- धनबाद। होली के दिन मौसम साफ रहेगा। 33 डिग्री के अधिकतम तापमान में लोग होली का आनंद ले पाएंगे। होली के बाद लोगों को गर्मी सताएगी। छह मार्च के बाद तापमान 35 डिग्री तक पहुंच जाएगा। बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के जारी आंकड़े के अनुसार अब धीरे-धीरे हर दिन एक-दो डिग्री तापमान बढ़ेगा। होली के दिन मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...