कटिहार, मार्च 6 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि होली के दिन बुधवार को विभिन्न स्थानों पर आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में कुल 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में कुरसेला बस्ती निवासी मनिष कुमार (32), दयानंद राम (49), सिंधु देवी (35), जलधर राम (56), राहुल कुमार (25), महेशपुर निवासी भूदेव मंडल (32), तीनघरिया निवासी पवन सहनी (58), किरण देवी (52), गोबराही दियारा निवासी आलोक कुमार (25) एवं चापर निवासी 19 वर्षीय रोहित कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि होली के दौरान किसी बात को लेकर विवाद के बीच मारपीट में ये लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जानकारी...