महाराजगंज, मार्च 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। होली पर्व पर देशी शराब, अंग्रेजी शराब व बीयर,कम्पोजिट व भांग की सभी दुकानें पूरे दिन बंद रहेंगी। इसको लेकर डीएम संतोष कुमार शर्मा ने आदेश जारी कर दिया है। जिला आबकारी अधिकारी अतुल चंद्र द्विवेदी ने बताया कि चार मार्च को पूरे दिन दुकानें बंद रहेंगी। पहले शराब की दुकानें होली की पूर्व संध्या पर शाम पांच बजे ही बंद कर दी जाती थी। लेकिन इस बार पर्व के एक दिन पूर्व तीन मार्च को पूरे दिन दुकानें खुली रहेंगी। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आदेश का अनुपालन कराने के लिए सभी आबकारी निरीक्षक व कर्मियों को निर्देश दिया जा चुका है। बंदी के लिए अनुज्ञापियों को कोई प्रतिकार नहीं देय होगा। चार मार्च को शराब की बिक्री व परिवहन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...