पटना, मार्च 2 -- पटना रेड लाइन के न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से भूतनाथ के बीच मेट्रो का परिचालन होली के दिन दोपहर तक बंद रहेगा। इसके बाद मेट्रो का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की एपीआरओ अर्चना कुमारी ने कहा कि मेट्रो के मेंटेनेंस और होली के कारण 4 मार्च को दोपहर 2:29 बजे तक मेट्रो का परिचालन बंद रहेगा। 2:30 बजे से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से पुनः मेट्रो का परिचालन आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। मेट्रो ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे संशोधित समय सारणी के अनुसार ही यात्रा की योजना बनाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...