बलिया, मार्च 5 -- बलिया, संवाददाता। होली के दिन जनपद के अलग-अलग जगहों पर मारपीट और पथराव की घटनाएं हुई। पुलिस अधिकांश मामलों में मुकदमा दर्ज कर तहकीकात कर रही है। रंगों के त्योहार पर पूरे दिन पुलिस भागदौड़ करती रही। सबसे अधिक उत्पात शराबियों ने मचाया।शहर के राजपूत नेवरी मोहल्ला में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान चले ईंट-पत्थर में कई लोग चोटिल हो गये, जबकि बाइक और ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।बुदुआं निवासी अभय पटेल बाइक से राजपूत नेवरी की गली से एक बाइक से गुजर रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर राजपूत नेवरी निवासी इकबाल, अब्दुल्ला और परवेज रशीद से विवाद हो गया। घटना के बाद आरोपियों ने अभय की बाइक ...