हापुड़, मार्च 4 -- थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गाँव पूठ में होली के दिन उस समय सनसनी फैल गई, जब होली खेलकर खेत पर स्थित ट्यूबवेल पर नहाने जा रहे एक व्यक्ति की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार गाँव पूठ निवासी विजय 50 वर्ष पुत्र सुरेश होली खेलने के बाद अपने खेत पर बने ट्यूबवेल पर नहाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली लगते ही विजय गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा, घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। घायल विजय को अस्पताल ले पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ,मृतक की पत्नी लालवती समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना मिलते ही था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.