बेगुसराय, मार्च 5 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। मारपीट और फायरिंग से होली का रंग हुआ फीका। हलांकि पुलिस की तत्परता से कई बदमाशों को दबोचा गया। इस क्रम में पिढ़ौली, गौड़ा, बरौनी एक पंचायत के केलाबाड़ी, नगर परिषद क्षेत्र के पैगम्बरपुर आदि स्थानों पर कई छोटी बड़ी घटना हुई। इसमें लगभग आधे दर्जन लोग घायल भी हुए है। बुधवार की शाम पिढ़ौली में एक दुकान पर बदमाशों ने पहुंचकर मारपीट करते हुए फायरिंग भी की। हलांकि घटना में किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई। इस संबंध में तेघड़ा थाना में गीता कुंवर के पुत्र दुकानदार राजेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए कहा है कि आलापुर के छोटू कुमार, पिढ़ौली के प्रियांशु कुमार सहित दो अज्ञात बदमाश पहुंचकर होली के दिन दुकान बंद करने को कहते हुए गाली गलौज करने लगा। गाली गलौज का विरोध करने पर उसने फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.