शाहजहांपुर, मार्च 2 -- होली पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल प्रकाश सिंह द्वारा यह अभियान संचालित किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी पुलिस बल, आरपीएफ स्टाफ एवं एंटी सेवोटाज टीम की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन शाहजहांपुर के प्लेटफार्म संख्या 01 से 07, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट विंडो तथा आने-जाने वाली ट्रेनों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की गहन जांच की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.