गढ़वा, मार्च 3 -- प्रतिनिधि, प्रतिनिधि। रंगों का त्योहार होली चार मार्च को मनाया जाएगा। रंगों का त्योहार होली में शामिल होने के लिए लोग अपने-अपने घरों के लिए निकलने लगे हैं। अधिक भीड़ होने के कारण जिला मुख्यालय से बिहार, यूपी और छत्तीसगढ़ जानेवाली बसों में अग्रिम बुकिंग कराना पड़ रहा है। वहीं ट्रेनों में भी सीट कन्फर्म नहीं हो रहा है। उसमें भी वेटिंग चल रहा है। त्योहार के कारण घर आने वालों की संख्या बढ़ गई है। उक्त कारण बस और ट्रेनों में भीड़ दिखने लगी है। जिला मुख्यालय से डेली सर्विस की बसों के साथ छत्तीसगढ के कई शहरों से स्पेशल बसें भी भेजी जानी शुरू हो गई है। अधिसंख्य बसें छत्तीसगढ़ व बिहार के विभिन्न शहरों तक चलाई जा रही हैं। छत्तीसगढ़ के रायपुर, कोरबा, रायगढ, दुर्ग से रोजाना चलने वाली बसों के साथ अतिरिक्त बसें भी गया, सासाराम, आरा और ...