हरिद्वार, मार्च 5 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में होली के उत्सव के बीच पथरी थाना क्षेत्र के बिशनपुर कुंडी गांव में रंग लगाने को लेकर शुरू हुई मामूली कहासुनी हिंसक संघर्ष में बदल गई। दो पक्षों के बीच विवाद के बाद करीब 50 से अधिक लोग एकत्र होकर आपस में लाठी-डंडे और पथराव से भिड़ गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इस घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार को होली खेलने के दौरान युवक आपस में रंग लगा रहे थे, तभी रंग लगाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। विवाद कुछ ही समय में गंभीर झड़प में बदल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दोनों ओर से एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,...