होली के चलते पैदल गश्त करके पुलिस ने कराया सुरक्षा का अहसास
कानपुर, फरवरी 28 -- इटावा, संवाददाता। त्योहार से ठीक पहले पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है और सड़कों पर पुलिस पैदल गश्त भी कर रही है। इस दौरान वाहनों की तलाशी भी ली जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने थाना प्रभारी के नेतृत्व में सड़क पर उतरकर पैदल गश्त किया। इस दौरान सड़कों से गुजर रहे वाहनों में भी जो वहां संदिग्ध लगा, चाहे चार पहिया वाहन हो या दो पहिया वाहन उनको रोक कर तलाशी ली गई। पुलिस ने संतुष्ट होने के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया । इस दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चला रहे लोगों को सचेत किया और उनसे कहा कि वह सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूर लगाएं । हेलमेट लगाकर ही दो पहिया वाहन चलाएं और सीट बेल्ट बांधकर चार पहिया वाहन चलाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.