सहारनपुर, मार्च 2 -- अंबेहटा। महिला संस्कार मंडल द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मोहल्ला पासरा स्थित सीमा जैन के आवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मंडल की अध्यक्ष ममता मित्तल ने कहा कि होली का पर्व सभी पुराने गिले शिकवे मिटाकर एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहने का पर्व है। सपना रुहेला, पूनम मित्तल, सोनिया जैन आदि ने होली के गीत गाकर जमकर रंग खेला। सीमा जैन ने हास्य कविता पढ़कर सभी को लोटपोट किया। कार्यक्रम में तंबोला खेला गया जिसमें मोना गर्ग उर्फ शैफाली ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने फूलों की होली खेली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...