कौशाम्बी, मार्च 3 -- रंगों के पर्व होली पर घर आए मेहमानों के स्वागत के लिए स्वादिष्ट पकवान बनाने को लेकर बाजार में खोवा, पनीर, दही और दूध की मांग अचानक बढ़ गई है। मांग बढ़ने से जहां बाजार में रौनक रही, वहीं दामों में भी उछाल देखने को मिला। लोगों के मुताबिक होली से तीन-चार दिन पहले तक खोवा 250 से 260 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। सोमवार की शाम से इसके दाम बढ़कर 350 से 370 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इसी तरह पनीर का दाम 250-270 रुपये से बढ़कर 350 से 380 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। दही जो पहले 90 से 100 रुपये किलो बिक रही थी, अब 130 रुपये किलो तक पहुंच गई है। होली पर्व का असर सबसे अधिक दूध पर पड़ा है। अलग-अलग स्थानों पर दूध के दामों में 5 से 10 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है। व्यापारियों का कहना है कि मांग अधिक होने के कारण दूध की कमी ...