जामताड़ा, मार्च 5 -- होली के उल्लास व रंगों से सराबोर रहा पूरा शहर जामताड़ा, प्रतिनिधि।रंगों का त्योहार होली जिलेभर में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 109 स्थानों पर दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इसके अलावा पुलिस की गश्ती टीम भी लगातार सक्रिय रही। जिससे कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।मंदिरों में फाग गीत और चौक-चौराहों पर ढोल-मंजीरे की गूंज:होली के अवसर पर जिले के विभिन्न मंदिरों में फाग गीतों की मधुर धुन सुनाई दी। वहीं शहर के कई चौक-चौराहों पर ढोल-मंजीरा और नगाड़ों की थाप पर लोग झूमते नजर आए। युवाओं के साथ-...