किशनगंज, मार्च 2 -- किशनगंज। संवाददाता होली के उपलक्ष्य में जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में चेस क्रॉप्स अकादमी द्वारा रविवार को एक नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अकादमी के लगभग दो दर्जन बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष तथा संघ के वरीय उपाध्यक्ष मनोज गट्टानी एवं सन्नो देवी गट्टानी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि हमारे शतरंज खिलाड़ी होली जैसे पारंपरिक पर्व-त्योहारों में भी प्रतिस्पर्धात्मक खेल का आनंद लेना चाहते हैं। उनके इस उत्साह और जज़्बे की सराहना की जानी चाहिए। संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव सह उक्त केंद्र के संचालक कमल कर्मकार ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को चार विभागों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.